चिप्स-कुरकुरे के पैकेटों के नीचे छिपा रखा था डोडाचूरा, जीरन पुलिस ने पकड़ा तस्कर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

39 किलो डोडाचूरा जब्त, कीमत करीब 1.95 लाख रुपए; राजस्थान का 25 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

नीमच। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीरन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडाचूरा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मऊ-नीमच हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान ‘बालाजी वेफर्स’ लिखे टाटा टेंपो क्रमांक RJ06GD6772 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में चिप्स, कुरकुरे एवं वेफर्स के पैकेटों के नीचे छिपाकर रखे गए तीन प्लास्टिक कट्टों से 39 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 95 हजार रुपए है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त टाटा टेंपो की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है।

राजस्थान का आरोपी चालक गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने टेंपो चालक किशन पिता पृथ्वीराज साल्वी, उम्र 25 वर्ष, निवासी काठी, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही पुलिस तस्करी से जुड़े मुख्य स्रोत एवं सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!