मंदसौर। मुख्यमंत्री जन् विश्वास अभियान 29 अगस्त को जनपद पंचायत मंदसौर क्षेत्र अंतर्गत प्रातः से ही प्रारंभ हो गया अभियान के प्रथम सत्र में कलेक्टर दिव्यांक सिंह अधिकारियों के साथ नगर वन देव डूंगरी रेवास देवड़ा नौगावा गुज़रदा तथा हैदरवास आदि ग्रामों में पहुंचे
ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर द्वारा ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई हैदर वास में ग्रामीणों द्वारा ज्यादा राशि के विद्युत बिल आने की शिकायत की गई कलेक्टर ने तत्काल मौके पर मौजूद विद्युत वितरण कंपनी के इंजीनियर को निर्देशित किया कि बिलों की जांच की जाकर ग्रामीणों के हित में आवश्यक कार्रवाई की जाए यहां पौधारोपण भी किया गया हैदरवास में ग्रामीण महिलाओं द्वारा कलेक्टर को राखी भी बांधी गई
इसके पूर्व नगर वन देवडूंगरी में भी कलेक्टर द्वारा पोधारोपण किया गया
कलेक्टर ने ग्राम करौली में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना अंतर्गत किसान संदीप पाटीदार द्वारा स्थापित की गई ऑयल मिल का निरीक्षण किया शासन की योजना की मदद से किसान के बेटे संदीप अब आत्मनिर्भर बन चुके हैं शासन की योजना से उनको अनुदान सहायता भी मिली है ग्राम रेवास देवड़ा में कलेक्टर ने श्री कृष्ण गौशाला का निरीक्षण किया वहां गौ वंश की स्थिति का जायजा लिया पशुपालन विभाग द्वारा दी जाने वाली अनुदान सहायता की जानकारी प्राप्त की गौपूजन भी किया ग्राम नौगांव में शासन के आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य संस्था का निरीक्षण किया गया मरीज को मिलने वाली दवाइयां तथा उपचार सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण कलेक्टर द्वारा किया गया
अभियान में ग्राम गुजरदा के हाईस्कूल का निरीक्षण कलेक्टरने किया विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति का जायजा लिया शैक्षणिक सुविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए कलेक्टर ने स्कूल में विद्यार्थियों को जल संरचनाओं तथा पर्यावरण संरक्षण के विषय में अध्ययन भी कराया जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, एसडीएम शुभम पाटीदार सहित अन्य अधिकारी भ्रमण में मौजूद रहे
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।








