पुलिस चौकी माननखेड़ा थाना रिंगनोद की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो डोडाचूरा जब्त — दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जावरा। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए पुलिस चौकी माननखेड़ा (खेड़ा), थाना रिंगनोद पुलिस ने बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 25 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जबकि तस्करी का एक मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिलेभर में नशे के कारोबार के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद के नेतृत्व में पुलिस चौकी माननखेड़ा की टीम ने सफलता हासिल की।

दिनांक 13 दिसंबर 2025 की रात्रि में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने माननखेड़ा बस स्टैंड क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की। एनडीपीएस एक्ट के सभी प्रावधानों का पालन करते हुए पुलिस ने ईश्वरलाल पिता हरिराम सूर्यवंशी (उम्र 30 वर्ष, निवासी मजेसरी, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर) एवं नागेश्वर पिता मांगीलाल कुमावत (उम्र 21 वर्ष, निवासी बेहपुर, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 25 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 3 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है।
मामले में थाना रिंगनोद पर अपराध क्रमांक 471/2025 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि यह डोडाचूरा श्यामलाल पिता बद्रीलाल सरगरा, निवासी आकोदड़ा, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर से प्राप्त किया गया था। पुलिस ने उक्त आरोपी को फरार घोषित कर उसकी तलाश तेज कर दी है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार में लिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी —
ईश्वरलाल पिता हरिराम सूर्यवंशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी मजेसरी, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर
नागेश्वर पिता मांगीलाल कुमावत, उम्र 21 वर्ष, निवासी बेहपुर, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर
फरार आरोपी —
श्यामलाल पिता बद्रीलाल सरगरा, निवासी आकोदड़ा, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर
जप्त मशरूका —
25 किलोग्राम डोडाचूरा, अनुमानित कीमत 3 लाख 75 हजार रुपये
सराहनीय भूमिका —
इस कार्रवाई में निरीक्षक आनंद सिंह आज़ाद (थाना प्रभारी, रिंगनोद), उपनिरीक्षक राजेश मालवीय, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 658 हर्षवर्धन सिंह, आरक्षक 801 घनश्याम कुमावत, आरक्षक 895 संतोष कुमार, सैनिक 1058 जालमसिंह एवं सैनिक 82 शांतिलाल बामनिया की सराहनीय भूमिका रही।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!