सरवानिया महाराज। सरवानिया से जावद जाने वाले नव निर्मित रोड़ पर मुकनपूरा के समीप एक तीन पहिया टेम्पू अनियंत्रित होकर खेत के अंदर घुस गया, घटना की सूचना मिलते ही सरवानिया पुलिस की डायल 112 के चालक राजेश राठौर तुरंत मौके पर पहुँचे तथा घायलों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवानिया पहुॅचाया जहा उनकाे प्राथमिक उपचार के बाद नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
घटना में घायल दोनों व्यक्ति जावद निवासी हैं, जिसमे ऑटो चालक मनोज पिता फकीरचंद लोहार तथा साथ ही एक और अन्य घायल कैलाश पिता बंशीलाल लोहार निवासी रूपारेल, जावद है, इनके साथ एक 10 वर्ष के लगभग बालक भी था जो पूरी तरह से स्वस्थ है

ज्ञात रहे कि इस मोड़ पर विगत दिनों मे कई बार एक्सीडेंट हो चुका है इससे पहले भी आए दिन या दुर्घटनाएं होती रहती है
उक्त मोड खतरनाक होकर जानलेवा साबित हो सकता है
ग्रामीणों का कहना है की रोड निर्माण के बाद उक्त खतरनाक मोड़ पर किसी भी प्रकार से दुर्घटना से बचाव हेतु कोई रेलिंग अथवा स्पीड ब्रेकर नहीं लगाए गए जिससे यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है लगता है प्रशासन को किसी गंभीर हादसे का इंतजार है।
संबंधित विभाग एवं प्रशासन इस और ध्यान देकर रेलिंग लगवाकर तथा गतिरोधक बनाकर दे दे तो उक्त रोड पर आए दिन होने वाले हादसों पर अंकुश लगाई जा सकेंगी।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









