थानों में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई — 16 जवान लाइन अटैच, तुरंत रिज़र्व सेंटर में आमद के आदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
रतलाम। जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर उठते सवालों के बीच पुलिस अधीक्षक रतलाम ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए कुल 16 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। यह कदम उन कर्मचारियों पर उठाया गया है जो नई पदस्थापना स्थल पर समय-समय पर आमद नहीं दे रहे थे, कार्य में लापरवाही बरत रहे थे और विभागीय निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे।

एसपी अमित कुमार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि नई पदस्थापना पर समय पर कार्यग्रहण न करना अनुशासनहीनता एवं कर्तव्य पालन में गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है, जो पुलिस रेगुलेशन के पैरा 64 के विपरीत है। इसी आधार पर सभी 16 पुलिसकर्मियों को तुरंत रिज़र्व सेंटर रतलाम में आमद देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगे की विभागीय कार्रवाई सुचारू रूप से की जा सके।

लाइन अटैच किए गए पुलिसकर्मी कालूखेड़ा, सैलाना, बाजना, स्टेशन रोड, बिलपांक, दीनदयाल नगर, जावरा शहर, नामली, रताड़ी, सरवन और चौकी सलाखेड़ी से जुड़े बताए गए हैं।

एसपी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कर्मचारी तत्काल रिज़र्व सेंटर रतलाम में रिपोर्ट करें, अन्यथा इसे आदेश उल्लंघन माना जाएगा। यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन में अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!