रतलाम पुलिस ने 4 घंटे में सुलझाई 50 लाख की चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रतलाम। थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 4 घंटे के भीतर 50 लाख रुपये से अधिक की चोरी का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। चोरी गए सोने-चांदी के जेवर और 28 हजार रुपये की नकदी सहित कुल 50 लाख 28 हजार रुपये का माल बरामद किया गया।

घटना का विवरण: दिनांक 25 सितंबर 2025 को फरियादी पंकज मोतियानी उम्र 35 वर्ष, निवासी 453 काटजू नगर, रतलाम ने थाना औद्योगिक क्षेत्र में शिकायत दर्ज की कि अज्ञात चोरों ने उनके घर से सोने-चांदी के जेवर और 28 हजार रुपये की नकदी, कुल 50 लाख 28 हजार रुपये की चोरी की। इस आधार पर थाने में अपराध क्रमांक 696/2025, धारा 331(3), 305(ए) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्रीमती गायत्री सोनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी पर टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फरियादी व उनके परिजनों से पूछताछ की। जांच के दौरान फरियादी के घर में काम करने वाली अंजू उर्फ अंजना गोसर उम्र 30 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, थाना डीडीनगर, रतलाम पर संदेह हुआ। गहन पूछताछ में अंजू ने पहले आनाकानी की, लेकिन बाद में उसने अपराध स्वीकार किया और अपने साथी अफजल उम्र 51 वर्ष, निवासी खटीक मोहल्ला, हाट की चौकी, रतलाम का नाम बताया। पुलिस ने अंजू के साथ अफजल के घर पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। अफजल ने भी अपराध कबूल किया। दोनों के कब्जे से चोरी गया माल, जिसमें सोने-चांदी के जेवर और 28 हजार रुपये की नकदी शामिल हैं, बरामद कर जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
1. अंजू उर्फ अंजना गोसर (30 वर्ष), निवासी सुभाष नगर, थाना डीडीनगर, रतलाम।
2. अफजल, पिता बाबूशाह (51 वर्ष), निवासी खटीक मोहल्ला, हाट की चौकी, थाना डीडीनगर, रतलाम।

बरामद माल: सोने-चांदी के जेवर और 28 हजार रुपये की नकदी, कुल कीमत 50 लाख 28 हजार रुपये।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्रीमती गायत्री सोनी, उपनिरीक्षक ध्यान सिंह सोलंकी, उपनिरीक्षक उदयभान राय, सउनि गोरचंद परमार, सउनि दिलीप खाती, प्रधान आरक्षक तपेश गोसाई, प्रधान आरक्षक ललिता कटारा, आरक्षक पवन मेहता, मोहन पाटीदार, लंकेश पाटीदार, रवि चंदेल, कान्हा मेघवाल, मयंक चौधरी और जोय बारिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!