पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के गिरोह का पर्दाफाश, 2.14 लाख का माल बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। मंदसौर पुलिस की चौकी कचनारा, थाना दलौदा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि उपकरण, विद्युत मोटर, पनडुब्बी और मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरोह के मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस ने चोरी गए 8 विद्युत मोटर, 7 पाइप, 3 चोरी की मोटरसाइकिल और एक घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 2,14,500 रुपये का माल बरामद किया।

घटना का विवरण: दिनांक 24 सितंबर 2025 को फरियादी नीलेश राठौर (27 वर्ष), निवासी आक्या, थाना दलौदा ने शिकायत दर्ज की कि उनके खेत के कुएं से अज्ञात चोरों ने 5 हॉर्स पावर की विद्युत मोटर चुरा ली। इस आधार पर थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 387/2025, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल और एसडीओपी श्रीमती कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनोज गर्ग और चौकी प्रभारी सुश्री पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

मुखबिर की सूचना पर 25 सितंबर 2025 को पुलिस ने आरोपी लखन मकवाना उम्र 27 वर्ष, निवासी कचनारा, और आरिफ शाह उम्र 32 वर्ष, निवासी चिकलाना, थाना कालूखेड़ा, रतलाम को फरियादी की चोरी गई 5 हॉर्स पावर की मोटर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP 14 ZD 5909 सहित गिरफ्तार किया। लखन की निशानदेही पर तीसरे आरोपी प्रदीप मकवाना उम्र 19 वर्ष, निवासी बावरी मोहल्ला, कचनारा को भी गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में रेकी करते थे और रात में सुनसान रास्तों पर कुओं से पनडुब्बी मोटर चुराकर अपने खेतों में छिपाते थे, फिर उन्हें काटकर कबाड़ी को बेचते थे। पुलिस ने लखन, आरिफ और प्रदीप की निशानदेही पर 6 और विद्युत मोटर, 7 पाइप, और 3 चोरी की मोटरसाइकिल (जिनके इंजन और चेसिस नंबर घिसे हुए थे) बरामद किए। एक विद्युत मोटर आरिफ के घर से जप्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी:
1. लखन मकवाना (27 वर्ष), निवासी कचनारा, थाना दलौदा, मंदसौर।
2. आरिफ शाह (32 वर्ष), निवासी चिकलाना, थाना कालूखेड़ा, रतलाम।
3. प्रदीप मकवाना (19 वर्ष), निवासी बावरी मोहल्ला, कचनारा, थाना दलौदा।
फरार आरोपी: बंशीलाल, पिता रामरतन बावरी, निवासी कचनारा, थाना दलौदा।

बरामद माल:
– 8 विद्युत मोटर: ₹61,000
– 7 पाइप: ₹3,500
– घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (MP 14 ZD 5909): ₹60,000
– 3 चोरी की मोटरसाइकिल (बिना नंबर): ₹90,000
– कुल कीमत: ₹2,14,500

मुख्य भूमिका: इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुश्री पूर्णिमा सिंह, उपनिरीक्षक रितेश नागर (साइबर सेल), सउनि सीताराम शर्मा, सउनि मो. यूसुफ मंसूरी, प्र.आर. विनोद राठौर, भूपेंद्र शिकारी, परिमल गुर्जर, मनोहर बैरागी, सैनिक पंकज, धारा सिंह, हरिवेंद्र सिंह और यशपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!