सोनगरा में पिता के बाद पुत्र ने भी की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर लिखा – आई मिस यू पापा,मै आ रहा हूं आपके पास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टकरावद (पंकज जैन)। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के सोनगरा गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। एक महीने पहले अपने पिता की आत्महत्या के बाद, 17 वर्षीय विकास पुत्र आत्माराम बंजारा ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जानकारी के अनुसार, विकास के पिता आत्माराम बंजारा ने एक महीने पहले जहरीली दवा पीकर आत्महत्या की थी। इसके बाद अब विकास ने भी नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब शुक्रवार सुबह स्थानीय किसान रंगलाल वागरी अपने खेत में प्याज की सिंचाई करने गए। उन्होंने विकास को नीम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ देखा। रंगलाल ने तुरंत इसकी सूचना विकास के परिजनों और नारायणगढ़ पुलिस को दी।

विकास गुरुवार रात को घर नहीं लौटा था, जिसके बाद परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर नारायणगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नारायणगढ़ अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की गहन जांच की जा रही है, और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। इस दुखद घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!