रतलाम। नामली के समीपस्थ गांव पंचेड़ निवासी भाजपा किसान मोर्चा नामली मंडल अध्यक्ष मोहनलाल चौधरी की बेटी पूजा चौधरी (17) ने 12वीं की परीक्षा में कम अंक आने के कारण डिप्रेशन में आकर आत्मघाती कदम उठाया। गुरुवार शाम को पूजा ने गेहूं में रखने वाली सल्फास की गोली खा ली, जिसके बाद उसे तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज लाया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया और गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार, पूजा साइंस-बायोलॉजी की छात्रा थी और उसकी डॉक्टर बनने की अभिलाषा थी। उसे उम्मीद थी कि हायर सेकेंडरी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे, लेकिन कम नंबर आने से वह तनाव में थी। गुरुवार को जब उसकी मां कुछ देर के लिए बाहर गई थीं, तब पूजा ने सल्फास खा लिया। मां के लौटने पर उसने घबराहट की शिकायत की और सल्फास खाने की बात बताई। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









