रीवा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: चैनमेन 3,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश पर रीवा लोकायुक्त इकाई ने मंगलवार को नायब तहसीलदार कार्यालय, वृत बनकुईया, तहसील हुजूर, जिला रीवा में एक बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में चैनमेन विनोद शुक्ला, पिता स्व. श्री राम प्रसाद शुक्ला, उम्र 57 वर्ष, को 3,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

शिकायतकर्ता राजेश कुमार पांडे, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम गंगहरा, पोस्ट सगरा, थाना सगरा, तहसील हुजूर, जिला रीवा ने 6 जून 2025 को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज की थी। उन्होंने बताया कि ग्राम गंगहरा और सगरा की सीमा पर रास्ते को बंद करने के लिए हो रहे निर्माण कार्य पर स्टे लगवाने हेतु तहसीलदार कार्यालय में आवेदन दिया था। इस मामले में स्टे ऑर्डर जारी करवाने के लिए चैनमेन विनोद शुक्ला ने उनसे 3,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

लोकायुक्त संभाग रीवा के पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद 10 जून 2025 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया और उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में गठित टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर, नायब तहसीलदार वृत बनकुईया कक्ष में विनोद शुक्ला को 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!