उम्र को लेकर विवादों में रहे बूढ़ा मण्डल अध्यक्ष की नियुक्ति निरस्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मन्दसौर। जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव में मल्हारगढ़ तहसील के मण्डल अध्यक्ष निर्वाचन के बाद मण्डल अध्यक्ष सुनील शर्मा की उम्र को लेकर बवाल मचा। कार्यकर्ताओ ने संगठन से चयन पर सवाल खड़े कर दिए। कुछ कार्यकर्ताओं ने तो सुनील शर्मा उज्जैन के जिस स्कूल में पढ़े उसका रिकॉर्ड लाकर ये साबित कर दिया कि मंडल अध्यक्ष की उम्र में झोल है।
मण्डल अध्यक्ष की उम्र में झोल को लेकर दशपुर दिशा ने भी मण्डल अध्यक्ष की उम्र में लोचा : पार्टी को गाइडलाइन याद दिला रहे कार्यकर्ता शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था।
दिनांक 25/12/2024 को भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश चुनाव प्रभारी विवेक शेजवलकर ने जिला निर्वाचन अधिकारी/पर्यवेक्षक को पत्र के माध्यम नियुक्ति निरस्त करने की सूचना दी।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!