फर्जी WhatsApp नंबर से भेजे जा रहे संदेश, पैसों की मांग की आशंका
दशपुर दिशा । दीपक सोनी
जावरा। रतलाम में कलेक्टर अजय कटेसरिया के नाम और प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी WhatsApp नंबर +639615402077 से लोगों को संदेश भेजने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने साफ किया है कि यह नंबर कलेक्टर का अधिकृत मोबाइल नंबर नहीं है।

साइबर ठगों की नजर अब अधिकारी की पहचान पर!
फर्जी संदेशों के जरिए लोगों को झांसे में लेकर पैसों की मांग अथवा अन्य प्रकार की साइबर धोखाधड़ी किए जाने की आशंका जताई गई है। कलेक्टर ने नागरिकों और अधिकारियों-कर्मचारियों से सतर्क रहने की अपील की है।
⚠️ प्रशासन की दो टूक चेतावनी
फर्जी नंबर से आए संदेशों पर विश्वास न करें।
किसी भी तरह की राशि का लेन-देन न करें।
बैंक, UPI, OTP, पासवर्ड या निजी जानकारी साझा न करें।
अनधिकृत नंबर से आए संदेश की पहले सत्यता की पुष्टि करें।
साइबर अपराधियों से सावधान—कलेक्टर का नाम और फोटो देखकर भी तुरंत भरोसा न करें।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।








