मन्दसौर। शामगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को गरोठ-उज्जैन फोरलेन के सर्विस लेन पर ग्राम सालरिया के पास नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार क्रमांक MP13 CD 5102 से 30 पेटी अवैध शराब जब्त की। इस कार्रवाई में दो आरोपियों, बहादुर सिंह चौहान उम्र 40 और मदन सिंह चौहान उम्र 25 को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब की कीमत 90,000 रुपये और कार की कीमत 11 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमती हेमलता कुरिल और एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ़ निरीक्षक धर्मेंद्र शिवहरे के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। उपनिरीक्षक अविनाश कुमार सोनी और पुलिस बल को मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी के दौरान यह सफलता मिली।

टीम ने गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम सालरिया के पास सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार को रोका। कार की तलाशी में 20 पेटी देशी प्लेन शराब और 10 पेटी सोम कंपनी की बियर, कुल 30 पेटी (300 लीटर) अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार और शराब को जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
आरोपियों का विवरण
1. बहादुर सिंह चौहान पिता नानूराम, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम गंगापुर, जिला आगर मालवा (म.प्र.)
2.मदन सिंह चौहान पिता नैनसिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम खजुरी सौधिया, थाना बड़ोद, जिला आगर मालवा (म.प्र.)
थाना शामगढ़ पर आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 344/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों से अवैध शराब के स्रोत के बारे में पूछताछ की जाएगी।
जब्त सामग्री
– 20 पेटी देशी प्लेन शराब और 10 पेटी सोम कंपनी की बियर (कुल 30 पेटी, कीमत 90,000 रुपये)
– एक सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार क्रमांक MP13 CD 5102, कीमत 11 लाख रुपये
इस कार्रवाई में निरीक्षक धर्मेंद्र शिवहरे, उपनिरीक्षक अविनाश कुमार सोनी, आरक्षक इरफान खान और आरक्षक सुनिल डायमा की भूमिका सराहनीय रही।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









