सिविल हॉस्पिटल में महिला चिकित्सक की नियुक्ति के लिए टाइगर फोर्स के आव्हान पर आज शामगढ़ नगर बंद, प्रदर्शन और ज्ञापन की तैयारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शामगढ़। सिविल हॉस्पिटल शामगढ़ में महिला चिकित्सक की नियुक्ति की मांग को लेकर टाइगर फोर्स संगठन के आह्वान पर रविवार को नगर में लगभग सभी दुकानें बंद रहीं। इस मुद्दे पर दोपहर बाद शिव हनुमान मंदिर, झंडा चौक पर टाइगर फोर्स के कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित होंगे, जहां से वे प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे।

इससे पहले कांग्रेस और शिवसेना भी इस मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं। कुछ दिन पूर्व सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग ने रोगी कल्याण समिति की बैठक बुलाकर इस मुद्दे पर चर्चा की थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला चिकित्सक की नियुक्ति न होने से मरीजों, खासकर महिलाओं को इलाज में भारी परेशानी हो रही है।

टाइगर फोर्स ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मांग को पूरा नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। प्रशासन की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!