नकली नोट बाजार मे चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से 200–200 रुपए के 90 नकली नोट जप्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
रतलाम। जिले में नकली नोट बाजार में चलने का मामला सामने आया है पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी से 200-200 के 90 नोट भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आलोट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नकली नोट लेकर धापना फंटे के पास आम रोड की ओर आने वाला है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित घेराबंदी कर आरोपी लाल सिंह पिता सरतान सिंह सोंधिया राजपूत, उम्र 22 वर्ष, निवासी धापना को रोका गया।आरोपी लाल सिंह को मुखबिर सूचना से अवगत कराया गया एवं विधि अनुसार उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से ₹200 के 90 नकली नोट (भारतीय मुद्रा की प्रतिकृति) बरामद हुए। पुलिस ने नकली नोटों को विधिवत जप्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया।आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 682/2025, धारा 179, 180 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से नकली नोटों की सप्लाई के स्रोत एवं नेटवर्क संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त की जा रही हैं। आरोपी लाल सिंह का पीआर लेकर आगे की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी
लाल सिंह पिता सरतान सिंह सोंधिया राजपूत 22 वर्षीय निवासी धापना, थाना आलोट, जिला रतलाम

नकली नोट के आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक मुनेंद्र गौतम (थाना प्रभारी आलोट), उप निरीक्षक आर.सी. खड़िया, उप निरीक्षक प्रमोद राठौर, आरक्षक अभिनन्दन, आरक्षक बाबूलाल, आरक्षक अंकित काला की सराहनीय भूमिका रही।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!