पीजी कॉलेज प्रोफेसर डॉ.वर्मा ने अमित गुप्ता को दिया मानहानि का नोटिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परीक्षा के समय कॉलेज में तालाबंदी और झूठा नकल प्रकरण बनाने का आरोप लगाने कारण दिया गया मानहानि का नोटिस
मंदसौर। प्रधानमंत्री उत्कृष्ट महाविद्यालय राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मन्दसौर में कुछ बाहरी व्यक्ति महाविद्यालय में प्रवेश करते रहते हैं, तालाबंदी कर स्टॉफ को अंदर कैद कर धरना प्रदर्शन, नारेबाजी कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हैं जिससे लोक सेवक भयभीत रहते हैं और कर्तव्य स्थल पर भयभीत हो स्वयं को असुरक्षित मानते हैं। इसी श्रृंखला में दिनांक 2 अप्रैल 2025 को अमित गुप्ता एवं उनके अनेक सहयोगियों ने महाविद्यालय में परीक्षा काल में अनाधिकृत प्रवेश कर तालाबंदी कर प्राचार्य सहित कई प्राध्यापकों, स्टाफ एवं कई विद्यार्थियों को प्रशासनिक भवन में कैद कर दिया और धरना प्रदर्शन कर व्यक्तिगत नारेबाजी की प्रिंट मीडिया एवं सोशल मीडिया को बुलाकर उनके समक्ष परीक्षा व्यवस्था में अनुचित हस्तक्षेप करते हुए डॉक्टर आर.के.वर्मा पर बी.कॉम

    तृतीय वर्ष के एक छात्र का झूठा नकल प्रकरण बनाने का मिथ्या आरोप लगाया और कई व्यक्तिगत लांछन लगाए। अपमानजनक, मानहानिकारक, झूठी अफवाह फैलाने वाले भड़काऊ बयान दिए जो प्रिंट मीडिया एवं सोशल मीडिया में प्रकाशित, प्रसारित एवं प्रदर्शित हुए जिससे डॉ. वर्मा की छवि धूमिल हुई है, प्रतिष्ठा की अपहानि हो रही है। लगातार हो रही मानहानि से व्यथित होकर मित्तल कॉलोनी रामटेकरी मन्दसौर निवासी अमित गुप्ता को मानहानि का सूचना पत्र अन्तर्गत धारा 356 भारतीय न्याय संहिता 2023 भेजा है जिसमें संबंधित व्यक्ति यदि 03 दिवस में सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता है, बयान वापस नहीं लेता है या खंडन नहीं करता है तो उसके विरुद्ध मानहानि का आपराधिक एवं दीवानी वाद सक्षम न्यायालय में दायर किया जाएगा।

    Dashpur Disha
    Author: Dashpur Disha

    दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!