सीतामऊ। दुःखीयों के दुख हरने वाले के नाम से प्रसिद्व ओखा बावजी की बावडी कयामपुर पर आज सामाजिक कार्यकर्ताओ ने एकत्रित होकर सफाई अभियान चलाया। जिसमें मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद की नवांकुर संस्था एवं ग्राम पंचायत कयामपुर के साथ ही समाज का विशेष सहयोग रहा। जिला समन्वयक तृप्ती वैरागी,विकासखण्ड समन्वयक नारायणसिंह निनामा,सरपंच जगदीश माली,परामर्शदाता हेमन्त गोड,हरिओम गंधर्व,दिलीप भटनागर के साथ ही ग्राम कयामपुर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों एवं मुख्यमंत्री सामुदायीक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल बनाने की शपथ ली। साथ ही गर्मी में पक्षियों के लिये संकोरे लगाकर प्रत्येक ग्राम में सकोरे लगाने का सकल्प लिया। नवांकुर संस्थाओं द्वारा पोधारोपण कर आने वाले समय में पोधे लगाने का स्थान चयनित किया गया।
मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था नाटाराम प्रगतिशील विकास समिति एवं जनजागरण विकास समिति कयामपुर के सहयोग से उपरोक्त कार्यक्रम आयोजीत किये गये। मप्रजअप सेक्टर बैठक का आयोजन पंचमुखी बालाजी मंदिर कयामपुर में किया गया। जिसमें जिला समन्वयक तृप्ती वैरागी ने कहा की शासन द्वारा 30 मार्च से 30 जुन 2025 तक जलगंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा हैै। जिसमे हमें अधिक से अधिक जलस्त्रोतो की साफ-सफाई एवं गहरीकरण का कार्य जनसहयोग से करना है। साथ आने वाले समय में वृक्षारोपण हेतु स्थान का चयन कर पोधे हेतु गडडे खोदना है। विकासखण्ड समन्वयक नारायणसिंह निनामा ने कहा की बहते हुए पानी को रोकने हेतु हमें आगे आना होगा। परामर्शदाता हरिओम गंधर्व ने कहा की शासन की योजनाओं को प्रचार-प्रसार के साथ ही सामाजिक कार्यो में जनअभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों विशेष कार्य कर रही है। परामर्शदाता हेमन्त गोड ने कहा की शासन की योजनाएं समाज के सहयोग से ही सफल होगी। बैठक के पश्चात पक्षीयों के लिये सकोरे लगाएं गये। बैठक के पश्चात सहभोज कर सामाजिक सहयोग से निर्मित गौशाला कयामपुर का भी भ्रमण किया गया। इसके पश्चात नवांकुर संस्था नाटाराम प्रगतिशील विकास समिति द्वारा वर्षा में 201 पौधे जनसहयोग से लगाने का स्थान भी जिला समन्वयक एवं विकासखण्ड समन्वयक द्वारा देखा गया।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक तृप्ती वैरागी,विकासखण्ड समन्वयक नारायणसिंह निनामा,सरपंच जगदीश माली,जनपद सदस्य संजय मण्डलोई, आंचलिक पत्रकार संघ के जिलाअध्यक्ष तुलसीराम राठौर,परामर्शदाता हेमन्त गोड,हरिओम गंधर्व,दिलीप भटनागर,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष भगतराम राठौर,कैलाश गुर्जर,प्रहलादसिह,बापुसिह,मानसिहं ,दशरथ नायक मंदसौर,राजमल प्रजापति मंदसौर,दयाराम कुशवाह कयामपुर,हेमन्त भावसार,विनय शर्मा,सत्यनारायण प्रजापति,मुकेश निनामा,विदेश पाटीदार,अशोक गंधर्व,विष्णुनाथ राठौर नाटाराम,कारूलाल कुशवाह,दिलीपकुमार धाकड,जगदीश धाकड,जगदीश माली,रविन्द्र गुप्ता कयामपुर,मांगीलाल बोलिया,दिलीप जैन,जगदीशचद्र मांदलिया,शंकरलाल राठौर नाटाराम एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठृयक्रम के छात्र भारत कुशवाह,राकेशनाथ राठौर, राहुल धनगर,भगतराम मालवीय,रविकांत शर्मा,जितेन्द्र प्रजापत पायाखेडी,निलु राठौर,गैदा गायरी,निकीता राठौर,निशा,कंकु,धारणा गंधर्व,ज्योती धाकड,नईम पठान कार्यक्रम का शुभारम बालाजी को माला पहनाकर एवं ओखाबावजी को माला पहनाकर किया गया। सफल संचालन नवांकुर संस्था के कार्यक्रम समन्वयक हरिओम गंधर्व ने किया। अंत में आभार नवांकुर संस्था अध्यक्ष दिलीप भटनागर ने किया।

Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।