नारायणगढ़। मल्हारगढ़ तहसील केमिस्ट एसोसिएशन का होली मिलन समारोह हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। उक्त जानकारी के अनुसार मल्हारगढ़ तहसील केमिस्ट एसोसिएशन का होली मिलन समारोह दिनांक 30 मार्च 2025, रविवार को पावागढ़ माताजी मंदिर प्रांगण, कनघट्टी रोड, पिपलियामंडी पर आयोजित किया गया, जिसमें तहसील केमिस्ट एसोसिएशन के समस्त सदस्यों की उपस्थिति में जिला केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने शिरकत की।
कार्यक्रम की कड़ी में सर्वप्रथम अतिथिगण द्वारा श्री धन्वंतरी देव के चित्र पर माल्यार्पणकर, द्वीप प्रचलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अतिथि स्वरूप जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष चौधरी, जिला सचिव पंकज सुराना, जिला संयोजक राजेश पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष योगेश कोयल, दीपेश पारिख, सदस्य सुनील पाटीदार (अंबिका), ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ निशांत शर्मा सहित तहसील केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश बंसल मंचासिन थे।
सर्वप्रथम तहसील अध्यक्ष श्री बंसल द्वारा स्वागत भाषण देकर अतिथि परिचय करवाया गया। अतिथि उद्बोधन में मनीष चौधरी द्वारा मल्हारगढ़ झोन को महत्वपूर्ण जॉन बताते हुए कहा है कि थोक व्यापारी और फुटकर व्यापारी के समन्वय से एक अच्छे व्यापार को गति मिलती होती है। डिजिटल इंडिया के युग में सॉफ्टवेयर के माध्यम से व्यापार की जानकारी व्यापार में सुलभता प्रदान करती है। स्वास्थ्य के रक्षक व्यापारियों का व्यापार में अनुशासित होना आवश्यक है। संवाद के माध्यम से केमिस्टों की समस्याओं का एकरूपता और सुझाव के द्वारा समाधान किया जा सकता है।
पंकज सुराना द्वारा बताया गया है कि होली के त्यौहार में रंग लगाकर जातीय मतभेद दूर किए जाते हैं उसी प्रकार होली मिलन समारोह के माध्यम से व्यापारियों के मतभेद भी दूर किए जाते हैं। सफल लोकतांत्रिक प्रक्रिया में संगठन का महत्व अद्वितीय है। व्यावसायिक दायित्व के साथ सामाजिक दायित्व का निर्वाहन भी करना चाहिए। संयुक्त सहयोग से समस्या का निवारण संभव है। व्यापार में पारदर्शिता रखते हुए निडर होकर व्यवसाय करना चाहिए। यदि व्यापार में पारदर्शिता रहती हैं तो संगठन सहयोग करने में अग्रणीय रहेगा।
इसी प्रकार राजेश पालीवाल द्वारा दवा व्यापार में नागरिक कर्तव्य बोध का उद्बोधन करते हुए संगठित संगठन की परिभाषा दी।
डॉ.निशांत शर्मा द्वारा बताया गया है कि यदि व्यापार में अव्यवस्था होती है तो भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है इसलिए भ्रष्टाचार के निवारण हेतु व्यापार और व्यवहार स्वच्छ होना चाहिए। समारोह के माध्यम से समस्या का समाधान होता है।
इसी प्रकार केमिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य योगेश कछावा ने व्यापार में अच्छे परिवर्तन के लिए धैर्य बनाएं रखने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन तहसील कोषाध्यक्ष दिलीप गोयल एवं आभार सचिव ऋषभ दक द्वारा माना गया। कार्यक्रम के अंत में समस्त केमिस्ट बंधुओं का स्नेहभोज भी आयोजित गया।


Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।