खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जिले की विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर लिए नमूने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
जावरा। रतलाम खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मण्डोरिया एवं ज्योति बघेल द्वारा आगामी त्यौहारों के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर निरन्तर कार्रवाई की जा रही है, ताकि आमजनों को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल द्वारा 7 मार्च तथा 11 मार्च तथा 12 मार्च को कार्यवाही करते हुए रतलाम शहर एवं जावरा में स्थित विभिन्न खाद्य संस्थाओं का निरीक्षण किया जिनमें तिरुपति रेस्टोरेंट हुसैन टेकरी जावरा से बेसन, गोलू सोहन हलवावाला हुसैन टेकरी से सोहन हलवा, औद्योगिक थाना जावरा से पोस्तदाना के 2 नमूने लिए इसी तरह श्रीराम ट्रेडर्स रतलाम से मल्टीग्रेन आटा का नमूना, कांतिलाल खेमराज एण्ड संस नीमचौक से हल्दी पावडर का नमूना, घासीराम स्वीट्स धानमंडी से मलाई टिकिया एवं सेव के नमूने संग्रहित किए गए। उक्त नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए जहां से रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाहीं की जाएगी।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!