मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अंजली रैकवार से संवाद किया और चार लाख रुपए की अनुग्रह सहायता प्रदान की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुख की घड़ी में सरकार की सद्भावना एवं संवेदना हमेशा आपके साथ है : मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मंदसौर नगर पालिका क्षेत्र की रहने वाली अंजली रैकवार को 4 लाख की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की। अंजली रैकवार के पति रवि रैकवार का 8 नवंबर 2023 को दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनके पति सब्जी का ठेला लगाने का व्यवसाय करते थे। जिससे उनके परिवार चलता था। लेकिन उनके पति के गुजर जाने के पश्चात उनके घर की दयनीय स्थिति हो गई। लेकिन ऐसी दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना संबल ने इनको सहारा प्रदान किया। आज मुख्यमंत्री ने स्वयं अंजली रैकवार से संवाद किया और चार लाख की अनुग्रह सहायता प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने अंजलि से संवाद करते हुए कहा कि दुख की घड़ी में हम आपके साथ में हैं। संबल योजना के माध्यम से आपको सहायता मिल रही है। सरकार की सद्भावना एवं संवेदना हमेशा आपके साथ में है। संबल योजना से जुड़ने का आप एक उदाहरण है। संबल योजना का लाभ अन्य परिवारों को भी मिले इसके बारे में भी अन्य लोगों को बताएं। संबल योजना की राशि का समुचित उपयोग करें। आपके परिवार को ऐसी दुख की घड़ी में भगवान कष्ट सहन करने की ताकत प्रदान करें।

मुख्यमंत्री से अंजली ने कहा कि मैं इस वक्त पार्लर का काम सीख रही हूं। इसके साथ ही मुझे लाडली बहना योजना, खाद्यान्न पर्ची, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन एवं प्रस्तुति सहायता राशि का भी लाभ मिला है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान श्रम वीरों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि काम करने से प्रतिभा निखर रही है। सभी काम करें, अच्छे काम करे। सभी योजनाओं का लाभ उठाएं। सभी के परिवारों की जिंदगी बहुत अच्छी हो। हर परिवार में सुख का सूरज निकले।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!