नामली में लव जेहाद का मामला सामने आया: मुस्लिम युवक और उसकी बहन पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
जावरा । नामली क्षेत्र में लव जेहाद का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां एक मुस्लिम युवक नाबालिग स्कूली बालिका को दोस्ती के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहा था। इस मामले में आरोपी की नाबालिग बहन भी शामिल थी, जो अन्य लड़कियों को अपने भाई से संबंध बनाने के लिए दबाव डालती थी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मामले का खुलासा किया और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। नामली पुलिस ने दोनों भाई-बहन के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नामली निवासी आरोपी मुबारिक शाह एक नाबालिग स्कूली छात्रा को संबंध बनाने के लिए लगातार परेशान कर रहा था। वह इंस्टाग्राम और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मैसेज भेजकर दबाव बना रहा था। आरोपी की बहन भी इस गतिविधि में सक्रिय रूप से शामिल थी। वह लड़कियों से दोस्ती करके उन्हें अपने भाई से दोस्ती करने के लिए मजबूर करती थी।

बजरंग दल की भूमिका और पुलिस कार्रवाई
बजरंग दल कार्यकर्ताओं को जब इसकी सूचना मिली, तो उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुबारिक शाह को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में कई अन्य हिंदू लड़कियों के नंबर मिले, जिससे मामले की गंभीरता का पता चला।
नामली पुलिस ने मुबारिक शाह और उसकी बहन के खिलाफ POCSO एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!