संजीत रोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, शिक्षक महिपाल सिंह बोराना की मौत; आक्रोशित समाजजनों ने किया चक्काजाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर/नारायणगढ़। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में संजीत रोड़ स्थित ढाबला फंटे के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार शिक्षक महिपाल सिंह बोराना की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार, खाखरिया खेड़ी निवासी महिपाल सिंह बोराना बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान ढाबला फंटे के पास डंपर वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक महिपाल सिंह बोराना शासकीय माध्यमिक विद्यालय भूखी में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, परिचितों और समाजजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

हादसे के बाद आक्रोशित समाजजनों ने मंदसौर-संजीत मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और दुर्घटना में शामिल वाहन के संबंध में जांच की जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!