स्वतंत्रता दिवस पर एक लड्डू मिलने से नाराज ग्रामीण ने की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत, अब सचिव खरीदकर खिलाएंगे लड्डू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के नौधा गांव में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां 15 अगस्त को पंचायत कार्यालय पर ध्वजारोहण के दौरान ग्रामीण कमलेश कुशवाहा को केवल एक लड्डू दिया गया, जबकि उन्होंने दो लड्डू मांगे थे। इस बात से नाराज कमलेश ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा दी। अब ग्राम पंचायत सचिव ने मामले को सुलझाने के लिए कमलेश को बाजार से लड्डू खरीदकर देने का आश्वासन दिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला
ग्राम पंचायत सचिव रवींद्र श्रीवास्तव के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद सभी उपस्थित लोगों को पंचायत कर्मचारी धर्मेंद्र द्वारा एक-एक लड्डू वितरित किया गया था। लेकिन कमलेश कुशवाहा ने दो लड्डू मांगे, जिसे कर्मचारी ने देने से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज कमलेश ने तुरंत सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की। शिकायत में उन्होंने लिखा, “गांव में झंडा वंदन हुआ, लेकिन ग्राम पंचायत ने ग्रामीणों में लड्डू नहीं बांटे। हमारी समस्या का जल्द निराकरण किया जाए।”

सचिव का जवाब: लड्डू खरीदकर देंगे
मामले की जानकारी मिलने पर सचिव रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सभी को एक-एक लड्डू दिया गया था, लेकिन कमलेश की मांग पर दो लड्डू नहीं दिए गए। अब इस शिकायत को सुलझाने के लिए पंचायत द्वारा कमलेश को बाजार से लड्डू खरीदकर दिए जाएंगे।
यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है, जहां लोग इस अनोखी शिकायत पर हंसी-मजाक के साथ अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह मामला ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर लोगों की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!