अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र, सीतामऊ के बाद भानपुरा में अतिक्रमण पर एक्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मन्दसौर। जिले के सीतामऊ नगर में पिछले 3-4 दिनों से अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम चल रही है। एसडीएम शिवानी गर्ग के नेतृत्व में चल रही इस मुहिम में छोटे से लेकर बड़े अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।
सड़क किनारे अवैध घुमटियो और होटल, रेटोरेन्ट के बाहर शासकीय भूमि पर बनाए गए टीनशेड इत्यादि हटाए जा रहे है।
सीतामऊ एसडीएम द्वारा चलाई जा रही अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम को लेकर एसडीएम शिवानी गर्ग की प्रशंसा हो रही है। एसडीएम की इस कार्रवाई में नगरपरिषद भी सहयोग दे रही है।

भानपुरा में भी अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र
अतिक्रमण हटाने की मुहिम सीतामऊ के बाद भानपुरा नगर में देखी गई। आज भानपुरा नगर में लोटखेड़ी रोड़ पर प्रशासन ने बुलडोज़र से अवैध अतिक्रमण हटवाए। बताया जा रहा है कि भानपुरा से लोटखेड़ी जाने वाले मार्ग पर सड़क का निर्माण होना है। लोगो ने धीरे धीरे अतिक्रमण कर सड़क तक पक्का निर्माण कर लिया है जिसको राजस्व, नगरपरिषद अमले ने पुलिस बल के साथ हटाया।

Yogesh Porwal
Author: Yogesh Porwal

वर्ष 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। राष्ट्रीय समाचार पत्र हमवतन, भोपाल मेट्रो न्यूज, पद्मिनी टाइम्स में जिला संवाददाता, ब्यूरो चीफ व वर्ष 2015 से मन्दसौर से प्रकाशित दशपुर दिशा समाचार पत्र के बतौर सम्पादक कार्यरत, एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है। पोरवाल, खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित है तथा खोजी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित भी किए जा चुके है। योगेश पोरवाल ने इग्नू विश्वविद्यालय दिल्ली एवं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, न्यू मीडिया में पीजी डिप्लोमा और मास्टर डिग्री प्राप्त की, इसके अलावा विक्रम विश्वविद्यालय से एलएलबी, एलएलएम और वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय से सायबर कानून में अध्ययन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!