नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा जिले के किसानों की सुविधा के लिए रबी 2025-26 में पर्याप्त मात्रा में विभिन्न प्रकार के उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
जिले में 8 दिसम्बर 2025 की स्थिति में कुल 12 हजार 673 मिट्रीक टन उर्वरक उपलब्ध है। इससे यूरिया 5333 मिट्रीक टन, डी.ए.पी.1361 मिट्रीक टन, एम.ओ.पी.749 मिट्रीक टन, एन.पी.के.एस.1818 मिट्रीक टन एवं एस.एस.पी.3410 मिट्रीक टन उर्वरक वर्तमान में उपलब्ध है। उप संचालक कृषि नीमच से प्राप्त जानकारी के लिए रबी फसलों के लिए जिले में वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। साथ ही आगामी दिनों में नीमच में यूरिया और डी.ए.पी.की एक-एक रैंक जल्दी ही लगने वाली है। सडक मार्ग से कोटा से भी यूरिया की आपूर्ति जिले में निरंतर हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जिले में खाद की कोई कमी नहीं है।
रबी में 43749 मिट्रीक टन उर्वरक का विक्रय
जिले में इस रबी सीजन में 8 दिसम्बर तक कुल 43749.029 मिट्रीक टन उर्वरक विक्रय किया जा चुका है। इसमें यूरिया 25090 मिट्रीक टन, डीएपी 4838 मिट्रीक टन, एम.ओ.पी.1030 मिट्रीक टन, एन.पी.के.एस.4032 एवं एस.एस.पी.8757 मिट्रीक टन उर्वरक विक्रय किया जा चुका है।
जिले में गत वर्ष 8 दिसम्बर तक कुल 52210 मिट्रीक टन उर्वरक की आपूर्ति की गई थी। इसमें यूरिया 27641 मिट्रीक टन, डी.ए.पी.3972 मिट्रीक टन एवं एस.एस.पी. 11261 मिट्रीक टन उर्वरक की पूर्ति की गई थी। जबकि इस वर्ष एक अक्टूबर से 8 दिसम्बर 2025 तक कुल 56422 मिट्रीक टन उर्वरक जिलो को प्राप्त हो चुका है। इसमें यूरिया 30423 मिट्रीक टन, डी.ए.पी.6199 मिट्रीक टन, एम.ओ.पी.1779 मिट्रीक टन, एन.पी.के.एस.5850 मिट्रीक टन एवं एस.एस.पी.12167 मिट्रीक टन उर्वरक नीमच जिले में प्राप्त हो चुका है।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









