9वां राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ एवं स्वस्थ बचपन, बेहतर भविष्य, राह दिखाती आंगनवाड़ी प्रोजेक्ट का शुभारम्भ कलेक्टर किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय पोषण माह अभियान 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक चलेगा
मंदसौर। कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने 9 वां राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ एवं पायलट प्रोजेक्ट स्वस्थ बचपन, बेहतर भविष्य, राह दिखाती आंगनवाड़ी का शुभारम्भ कलेक्टर सभा कक्ष में किया।
जिले में पोषण माह अभियान 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सुश्री अंकिता पंडया, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, ब्लॉक समन्वयक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं हितग्राही मौजूद थे।
पोषण माह शुभारंभ के अवसर पर बच्चों को पौष्टिक लड्डू का वितरण किया गया साथ ही स्वच्छता किट का भी वितरण किया गया। प्रत्येक बच्चे हेतु व्यक्तिगत कार्ड पोषण निगरानी हेतु तैयार किया गया।
जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुपोषण में बच्चों को बाहर निकालने के लिए बेहतर कार्य करेगी तो उन्हें जिला स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा।
इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कहा सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को ज्यादा से ज्यादा कुपोषण से बाहर निकालने का प्रयास करें। जिले के जितने भी बच्चे सेम मेम, अति कम वजन है उनकी नियमित निगरानी करें। माता-पिता भी अपने बच्चों का ध्यान रखें एवं उनके पोषण एवं स्वच्छता का ध्यान रखें ।
पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत मंदसौर शहर से की गई है जिसमें प्रथम चरण में 333 कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया गया है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!