श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति की बैठक संपन्‍न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति की बैठक कलेक्‍टर दिव्यांक सिंह की अध्‍यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान सांसद सुधीर गुप्‍ता, मंदसौर विधायक विपि‍न जैन, नगर पालिका अध्‍यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, जनपद पंचायत अध्‍यक्ष बसंत शर्मा, संबंधि‍त अधिकारी एवं श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति के सदस्‍य मौजूद रहे।
बैठक के दौरान श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर एवं अतिथिगृह चन्द्रपुरा में सौर उर्जा की लाइट लगाने, श्री पशुपतिनाथ मंदिर वेबसाईड डेवलपमेन्ट तथा आनलाईन सुविधाओं के विस्तार, श्री पशुपतिनाथ भक्त निवास के निर्माण कार्य, परिसर में दर्शनार्थियों के सुलभ दर्शन एवं व्यवस्था हेतु बेरिकेटिंग, मंदिर पहुँचने वाले दर्शनार्थीयो हेतु पार्किंग व्यवस्था हेतु भूमि अधिग्रहण, श्री तापेश्वर मंदिर का फर्श बदलवाने के सम्बंध में आदि विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही पुजारी के वेतन बढाने पर चर्चा हुई। कलेक्‍टर ने कहा कि मंदिर के कार्य के लिए मास्‍टर प्‍लान बनाएं। दान राशि का अच्‍छे से उपयोग हो। नदी में कोई भी भक्‍तगण नदी में पूजा सामग्री न डाले इसके लिए कलश लगाये जिसमें व्‍यक्ति पूजा की सामग्री डाल सके।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!