मंदसौर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की अनुकरणीय भूमिका को रेखांकित करते हुए रोटरी क्लब मंदसौर के तत्वावधान में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली कार्यक्रम में द शिशुवन वर्ल्ड स्कूल, मंदसौर के 5 उत्कृष्ट शिक्षकों को उनकी निष्ठा और अनुकरणीय सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
रोटरी क्लब द्वारा द शिशुवन वर्ल्ड स्कूल की सुश्री अपूर्वा लोढ़ा, श्रीमती रश्मि सकल्ले, श्रीमती बिंदु तिवारी, श्रीमती किरण सांखला, श्रीमती रीतिका कोठारी का उनकी उत्कृष्ट शिक्षण शैली के लिए सम्मानित किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर रोटरी क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारियों रोटेरियन अनिल चौधरी (क्लब अध्यक्ष), रोटेरियन संस्कार कोठारी (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर), रोटेरियन संजय जैन (क्लब सचिव), रोटेरियन रवि लंगर (डिस्ट्रिक्ट लिटरेसी एडवाइजर), रोटेरियन रेनू सिंह (डिस्ट्रिक्ट लिटरेसी चेयर) ने शिक्षकों को स्मृति चिह्न और सम्मान पत्र भेंट कर अपनी शुभकामनाएंँ दीं।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होते हैं और एक सुदृढ़ राष्ट्र की नींव रखते हैं। द शिशुवन वर्ल्ड स्कूल के इन शिक्षकों ने अपनी मेहनत और समर्पण से न केवल छात्रों के भविष्य को संंवारा है, बल्कि शिक्षा के स्तर को भी नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। रोटरी क्लब भविष्य में भी शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े ऐसे सराहनीय कार्यों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य महोदय श्रीमान अभिषेक श्रीवास्तव, स्टाफ और गणमान्य नागरिकों ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।








