सुवासरा। इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल पीने से हुई लगभग 18 लोगों की मौतों की घटना पर मंदसौर जिले के सुवासरा ब्लॉक के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस क्रम में किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास सेठिया (अजयपुर), पिछड़ा कांग्रेस ब्लॉक सुवासरा अध्यक्ष विनोद खारोल, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत सुवासरा महेश मांदलिया तथा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हरीश धनोतिया के नेतृत्व में इंदौर पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
कार्यक्रम में पुराने बस स्टैंड ओल्ड पलासिया से सभा चौक तक कैंडल जलाकर मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दुखद घटना पर सरकार की लापरवाही की निंदा की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि सभा में पंकज बैरागी, श्यामसुंदर पाटीदार, लक्ष्मी नारायण पाटीदार, दलपत, राजेंद्र प्रसाद पाटीदार, सुरपाल सिंह गेचाली, विशाल सिंह धानखेड़ी, प्रवीण मालवीय, राजेंद्र पोरवाल, शुभम चौधरी, मनीष डपकरा, अनवर मंसूरी, शुभम धनोतिया, बंशी सोलंकी (जमुनिया) सहित कई कांग्रेस साथी उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा इंदौर जल संकट के विरोध में आयोजित विभिन्न गतिविधियों का हिस्सा था, जिसमें मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए सरकार से जवाबदेही की मांग की जा रही है।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









