अंबा में वन विभाग द्वारा अनुभूति शिविर सम्‍पन्‍न वन एवं वन्‍य जीव संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नीमच। सामान्य वनमंडल नीमच के परिक्षेत्र रतनगढ़ में द्वितीय अनुभूति शिविर बुधवार को सबरेंज ताल की बीट अंबा के कक्ष क्रमांक 209 में आयोजित किया गया।
अनुभूति शिविर में सिंगोली के प्राचार्य राजेन्द्र जोशी एवं राजेन्द्र कुमार प्रजापत, एवं 126 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अनुभूति मास्टर ट्रेनर बापूलाल दायणा (वनपाल), सदाशिव धाकड (वनरक्षक), मो. सगीर मंसूरी, (वनरक्षक), ने अनुभूति वर्ष 2025-26 की थीम “हम पृथ्वी के दूत” के बारे में जानकारी दी और वन एवं वन्यप्राणी सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया ।विद्यार्थियों को किट (अनुभूति पुस्तिका, केप, पेन, पेंसील) वितरित की गई। अनुभूति प्रकृति पथ भ्रमण एवं जंगल सचित्र के दौरान विभिन्न वृक्षों की पहचान, वन्य जीव साक्षों की पहचान, जडमृदा तंत्र, नदियों का महत्व, पक्षी दर्शन आदि विषयों पर जानकारी दी।। मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण के संरक्षण शिविर अंतर्गत खाद जल जंगल की पुकार, एवं कर्तव्य के महत्व को पूरा करने के लिए सरल तरीकों से बच्चों को समझाया । प्रकृति संरक्षण बचाव खेल-खेल में बिना सिले कपडे का झोला बनाने का प्रशिक्षण दिया तथा प्‍लास्‍टीक का उपयोग नहीं करने के संबंध में जागरूक किया। क्विज प्रतियोगिता एवं गीत गायन किया गया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। मैं भी बाघ, हम हैं बदलाब, हम हैं धरती के दूत थीम पर बाघ नृत्य करवाया गया।और विद्यार्थियों का अनुभूति की शपथ दिलाई ।
शिविर में सर्व श्री विक्रम सोनी, गोपाल जी धाकड सांसद प्रतिनिधि उंकारलाल धाकड,पारस जैन, कारूलाल गुर्जर मन्दिर समिति अध्यक्ष बसदेवी माता जी, कमलेश कुमावत सरपंच अंबा, रमेश मेवंशी पूर्व सरपंच परलई, प्रेमशंकर पटेल तहसीलदार सिंगोली, बालकृष्ण मकवाना, उपवनमंडलाधिकारी नीमच दशरथ अखण्ड, वनपरिक्षेत्र अधिकारी रतनगढ़ पी. एल. गेहलोत, वनपरिक्षेत्र अधिकारी जावद विपूल प्रभात करोरिया, परिक्षेत्र सहायक ताल बापूलाल दायणा वनपाल, परिक्षेत्र सहायक उमर तरूण बोरीवाल सहित वन विभाग का अमला उपस्थित था ।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!