नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर जिले में वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बघाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने तीन वर्ष से फरार चल रहे वारंटी ओमप्रकाश पिता ज्ञानीराम अग्रवाल निवासी पुना, महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध धारा 138 एनआई एक्ट के तहत 6 स्थाई वारंट लंबित थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बघाना राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुना (महाराष्ट्र) से दबिश देकर गिरफ्तार किया।

इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक राधेश्याम दांगी, सहायक उप निरीक्षक कैलाश सोलंकी, प्रधान आरक्षक मनोज ओझा, प्रधान आरक्षक कैलाश चौधरी तथा आरक्षक अनिल प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









