महेंद्रसिंह गुर्जर ने संभाला जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार, बोले- ‘रिल से नहीं, रियल बनकर लड़ेंगे’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर ने मंदसौर जिला कांग्रेस कार्यालय में सादगीपूर्ण कार्यक्रम में अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष विपिन जैन से जिम्मेदारी संभाली।

पदभार ग्रहण से पहले किए दर्शन और माल्यार्पण
पदभार ग्रहण से पहले श्री गुर्जर ने जनकुपुरा स्थित चिंताहरण गणपति मंदिर में दर्शन किए और भगवान पशुपतिनाथ का अभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर, पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। तलाई वाले बालाजी और गांधी चौराहे के खड़े बालाजी मंदिर में दर्शन के बाद वे जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर दो महिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत में स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। उनके योगदान, विशेषकर संचार क्रांति और 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार देने जैसे कार्यों को याद किया गया।

‘रियल बनकर फील्ड में उतरना होगा’
पदभार ग्रहण के बाद श्री गुर्जर ने कहा कि जिला और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा, “रिल के बजाय रियल बनकर फील्ड में कार्य करना होगा। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, खासकर सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी गतिविधियों को।” उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मोहल्ला समितियों, पंचायत समितियों, मंडलम, सेक्टर, ब्लॉक और पार्टी प्रकोष्ठों में योग्य और जमीनी कार्यकर्ताओं को अवसर देने की बात कही।

श्री गुर्जर ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा, “भाजपा के नेताओं से डरने की जरूरत नहीं। जी-जान से लड़ने वाले कार्यकर्ताओं की पार्टी को जरूरत है। मैं हर समय कार्यकर्ताओं के साथ लड़ाई लड़ने को तैयार हूं।” उन्होंने ग्रामीण परिवेश और किसान परिवार से होने के बावजूद मिली इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और सभी समुदायों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

वरिष्ठ नेताओं ने भी किया संबोधित
विधायक विपिन जैन: “भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दुश्मन मानकर भेदभाव करती है। मैं श्री गुर्जर के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करूंगा। सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई होगी।”
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर: “भाजपा वोट चोरी कर सत्ता हासिल कर रही है। हमें सजगता से इसका मुकाबला करना होगा। कार्यकर्ता अकेला न समझे, संगठन उनके साथ है।”
पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा: “हमें जनबल से भाजपा के धनबल का मुकाबला करना होगा। संगठन में सभी का समावेश हो, तभी हम चुनावों में जीत हासिल कर सकते हैं।”
पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल: “राजीव गांधी ने संचार क्रांति लाई, जिसका लाभ आज भाजपा उठा रही है। श्री गुर्जर सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेंगे।”
पूर्व विधायक पुष्पा भारती: “युवाओं को आगे लाकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की लड़ाई लड़नी होगी।”
पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश रातडिया: “राजीव गांधी ने देश को संचार क्रांति और युवाओं को मताधिकार देकर सशक्त बनाया।”

कार्यक्रम में उपस्थित नेता
इस गरिमामय व सादगी पूर्वक कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश सिंह रघुवंशी, मल्हारगढ़ विधानसभा से प्रत्याशी रहे श्री परशुराम सिसोदिया, भानपुरा जनपद पंचायत अध्यक्ष विजय पाटीदार, पूर्व नपाध्यक्ष मो. हनीफ शेख, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनजीत सिंह टुटेजा, नपा नेता प्रतिपक्ष श्रीमती रफत पयामी, जिला कांग्रेस पदाधिकारी में सर्वश्री शंकरलाल आंजना, ओम सिंह भाटी, अजहर हयात मेव, अजय लोढ़ा, गोविंद सिंह पवार, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष बद्रीलाल धाकड़ आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंदसौर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र सिंह तोमर ने किया व आभार दलोदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बसंतीलाल सोलंकी ने माना ।
साथ ही इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी में सर्वश्री सोमिल नाहटा, जगदीश धनगर, ब्लॉक अध्यक्षों मे सर्वश्री विकास दशोरा, सुरेश पाटीदार, वीरेंद्र सिंह हाडा, भवानी शंकर धाकड़, करणसिंह रावत, सुरेश पाटीदार, ईश्वरलाल धाकड़, अनिल शर्मा, जिला कांग्रेस पदाधिकारी में सर्वश्री सुरेंद्र कुमावत, मो. खलील शेख, राजनारायण लाड़, सुरेश भाटी, शंभुलाल केलवा, धर्मेन्द्र शर्मा, एहमद नूर मंसूरी, रामसिंह मेहर, सलीम मंसूरी, कैलाश मनवानी, विनोद शर्मा जवासिया, विनोद शर्मा दलौदा, राजेन्द्र छाजेड़, लक्ष्मण मेघनानी, वहीद जैदी, निर्मल बसेर, ओमप्रकाश पाटीदार, तुलसीराम पाटीदार, परमेश्वर पाटीदार, साबिर इलेक्ट्रीशियन, आसीफ छीपा, रमेश कोठारी, सुनील पामेचा, संग्रामसिंह कुरावत, डॉ. अजीत जैन, योगेश जोशी, राजेश फरक्या, विश्वास दुबे, शक्तिदानसिंह सिसौदिया, ब्रह्मानंद पाटीदार, कमलेश जैन, कमलेश सोनी, मुस्तफा कपाड़िया, जगन्नाथ पटेल, रामेश्वर जामलिया, विजयसिंह सिसौदिया, रामचन्द्र पलोड़, प्रीतिपालसिंह राणा, खलील पठान, हाजी रशीद, जिला पंचायत सदस्यगण दीपकसिंह चौहान, भोपालसिंह सौलंकी, रिंकेश डबकरा, उमरावसिंह हामली, कर्मवीरसिंह भाटी, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष चंचलेश व्यास, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव दुर्गेशसिंह पटेल, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष दिलीप देवड़ा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितिक पटेल, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अनीस मंसूरी, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष के.के.सिंह भाटी, अजा विभाग जिलाध्यक्ष संदीप सलोद, अजजा विभाग के जिलाध्यक्ष रमेश सिंगार, भानपुरा नपाध्यक्ष शिवभानप्रिया, मण्डलम अध्यक्ष नितेश सतीदासानी, दशरथसिंह राठौर, रमेश ब्रिजवानी, अजय सोनी, विजय जैन, वकार खान, पंकज जोशी, महिला कांग्रेस की इष्टा भाचावत, अंजू तिवारी, नेहा कनकमल जैन, मधु कड़ावत, राखी सत्रावाला, अनिता भदोरिया, कुमकुम सिसौदिया, वर्षा सांखला, योगिता बैरागी, वर्षा दोसरिया, सुनीता बण्डी, मीना चौहान, साथ ही कांग्रेसजन युनुस मेव अचेरी, मनोहर नाहटा, राजेन्द्र सेठिया, राजेश सौलंकी, मिथुन कटारिया, सुनील गुप्ता, शैलेन्द्र गोस्वामी, मोहन सुथार, राघवसिंह शक्तावत, सम्यक जैन, घनश्याम लोहार, संजय बारोट, महेश गुप्ता, सुरेश खचरानिया, सूरजसिंह, चेनसिंह सिसौदिया, दुर्गाशंकर धाकड़, बसंतीलाल धनगर, गफार नीलगर, कैलाश कुमावत, राजाराम कुमावत, महेश पाटीदार, मुकेश कुमावत, डॉ. फरीद शेख आदि उपस्थित थे।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!