पुलिस थाना सीतामऊ का नशे के सौदागरों पर दोहरा प्रहार :अवैध शराब और मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। मंदसौर पुलिस थाना सीतामऊ ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत दो प्रभावी कार्रवाइयां कर अवैध शराब और मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद के निर्देश पर अवैध शराब, डोडाचुरा और अफीम की तस्करी पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ सुश्री हेमलता कुरील और एसडीओपी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन मालवीय के नेतृत्व में यह ऑपरेशन सफल रहा।

पहली कार्रवाई: अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा
मुखबिर की सूचना पर सीतामऊ कॉलेज के पास दम्माखेड़ी कच्चे रास्ते पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ईऑन कार (क्रमांक MP17CA9715) से 9 पेटी देशी प्लेन और मसाला शराब (81 बल्क लीटर, कीमत 40,500 रुपये) जब्त की। इस कार्रवाई में दो आरोपियों, सुनिल पिता गोपाल माली (निवासी ढण्ढेड़ा) और अरुण पिता बजेराम भील (निवासी दम्माखेड़ी) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि शराब बनेसिंह पिता कुशाल सिंह राजपूत (निवासी ढण्ढेड़ा) ने अपने साथी नीरज बैरागी (निवासी रतलाम) के माध्यम से बिलांत्री ठेके से मंगवाई थी।

इस मामले में थाना सीतामऊ पर अपराध क्रमांक 367/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त सामग्री में शराब के अलावा उक्त कार (कीमत 6 लाख रुपये) भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त किया और शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ जारी है।

दूसरी कार्रवाई: डोडाचुरा तस्कर गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई में, मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम करणपुरा पुलिया से पुलिस ने गोपाल पिता हिरालाल कुमावत (निवासी करणपुरा) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो काले प्लास्टिक के कट्टों में 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा (कीमत 60,000 रुपये) जब्त किया गया। पूछताछ में गोपाल ने बताया कि वह यह डोडाचुरा सुरेंद्र सिंह पिता रामसिंह सौंधिया (निवासी लोगनी) को देने जा रहा था।

इस मामले में थाना सीतामऊ पर अपराध क्रमांक 368/25, धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस डोडाचुरा के अन्य स्रोतों के बारे में पूछताछ कर रही है।

सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन मालवीय, उप-निरीक्षक डी.एस. पंवार, सहायक उप-निरीक्षक जितेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक सुमित यादव, आरक्षक नंदकिशोर वर्मा, राहुल सिंह, नरेंद्र सिंह, राहुल सियार, इंद्रजीत सिंह और गोविंद सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!