कृषि उपज मंडी ढोढर में शुभ मुहूर्त में विधि विधान से हवन पूजन कर शुभारंभ किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
जावरा। रतलाम जिले के जावरा जनपद क्षेत्र के ग्राम ढोढर में बता दें कि 35 साल पहले कृषि उपज मंडी बाबा रामदेव मंदिर के समीप प्रारंभ हुई थी जो सुविधाओं के अभाव में अन्य कारणों के चलते बंद हो गई थी। जिसका आज गुरुवार दिनांक 20 मार्च 2025 को सुबह 11:45 बजे मंडी मे आई गेहूं उपज ट्राली ग्राम मेलकी के किसान गोवर्धनलाल की उपज से शुभारंभ हुआ। जिसमें 3131रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बोली लगी है। ढोढर गांव के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण अंचल से किसान अपने उपज ट्रैक्टर ट्रालियों में लेकर मंडी प्रांगण में आए हैं जिसमें मुख्यतः गेहूं,मेथी, चना,राई, सरसों, सोयाबीन,लसुन व अन्य ऊपज लेकर आए हैं। वहीं किसानों में और ग्रामीणों में मंडी चालू होने से काफी उत्साह देखा जा रहा है। कई ग्राम के किसानों ने कहा है कि यहां मंडी चालू होने से बहुत अच्छा हुआ है हमें दूर-दूर मंडीयों में नहीं जाना पड़ेगा और यहां पर हमारी उपज नीलाम हो जाएगी।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!