जुए के अड्डे पर कोतवाली पुलिस का छापा, 17 जुआरी गिरफ्तार; ₹1.46 लाख कैश बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मण दरवाजा क्षेत्र में जुए पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 आरोपी गिरफ्तार और 1.46 लाख 250 रुपये नकद बरामद, चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना शहर कोतवाली पुलिस ने लक्ष्मण दरवाजा क्षेत्र में जुआ खेल रहे 17 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 लाख 46 हजार 250 रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत चार अलग-अलग आपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 5 एवं 6 सितंबर 2026 की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर किला स्थित लक्ष्मण दरवाजा क्षेत्र के पास कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए 17 आरोपियों को पकड़ा तथा उनके कब्जे से कुल ₹1,46,250 नकद जप्त किए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 556/2026, 557/2026, 558/2026 एवं 559/2026 में पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं।

ये आरोपी पकड़े गए

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में भगवान पिता प्रेम मेघनानी (40) निवासी हनुमान नगर मंदसौर, रणजीत उर्फ रंगीला पिता बाबूलाल भाटी (44) निवासी नई आबादी प्रतापगढ़, अशोक पिता गिरधारीलाल होतवानी (48) निवासी लक्ष्मण दरवाजा मंदसौर, अख्तर उर्फ भुरिया पिता शेर मोहम्मद शाह (40) निवासी मर्दादीन मोहल्ला मंदसौर, बबलू उर्फ भगवानदास पिता घनश्याम सिंधी (42) निवासी दशरथ नगर मंदसौर, जाहीद पिता वाजिद मेवाती (36) निवासी साईं मंदिर के पास अभिनंदन कॉलोनी मंदसौर, फरियाद पिता शमसुउद्दीन पेमला (47) निवासी किटयानी मंदसौर, विशाल पिता महावीर राजपूत (20) निवासी खानपुरा मंदसौर, हैदर पिता आमीन मेव (32) निवासी दौलतपुरा मंदसौर, शाबीर पिता बफाती हड्डी (52) निवासी मुल्तानपुरा, थाना वायडीनगर मंदसौर, राहुल पिता अरुण मोची (35) निवासी खानपुरा मंदसौर, फारुख उर्फ नड्डा पिता अहमद मथारिया (46) निवासी नाहर सय्यद मंदसौर, लवि पिता राजेश शर्मा (36) निवासी गांधी नगर मंदसौर, रवि पिता दिनेश अग्रवाल (32) निवासी शनि विहार कॉलोनी मंदसौर, राहुल पिता खेमचंद जीनगर (38) निवासी प्रतापगढ़ रोड खानपुरा मंदसौर, जय पिता दिनेश अग्रवाल (26) निवासी शनि विहार कॉलोनी मंदसौर तथा पंकज पिता पूनमचंद माली (34) निवासी खिलचीपुरा मंदसौर शामिल हैं।

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक एवं थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह राठौर, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह कनेश सहित प्रधान आरक्षक विनोद नामदेव, कमलेश भदौरिया, राकेश मईडा तथा आरक्षक हरिश राठौर, आशुतोष गिरी, राहुल शुक्ला, अरुण पंवार, ईश्वर धाकड़, रंजीत सिंह, समरथ चौहान, लक्ष्मण भाटी, वीपी सिंह एवं सागर नोकेया की सराहनीय भूमिका रही।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!