रतलाम शहर में बड़ी कार्यवाही, चार फर्जी क्लिनिक हुए सील, तीन घंटे चली कार्यवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी

रतलाम । शहर में फर्जी डॉक्टर की तादात लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासन की टीम ने आज फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ आज मोर्चा खोल दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आज उज्जैन से आई टीम के साथ चार क्लीनिकों पर छापा मारकर सील कर दिया है। सभी चार क्लीनिकों पर डॉक्टारोडोक्ट्रो के पास क्लीनिक संचालन पंजीयन नहीं है और ना ही डॉक्टर के पास कोई डिग्री भी नहीं है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती संध्या बेलसरे ने बताया कि क्षेत्रीय संचालक कार्यालय उज्जैन से डॉ. एम.पी. जोशी एवं संयुक्त संचालक द्वारा आज दोपहर को तीन घंटे जिला रतलाम में संचालित क्लीनिको का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए गए कि जिन क्लिनिको संचालको के पास वैध पंजीयन नहीं है व डॉक्टर के पास डिग्री नहीं है उन पर त्वरित कार्यवाही जाए।

उक्त निर्देशों के पालन में नायब तहसीलदार मनोज चौहान व जिला स्वास्थ्य अधिकारी-2 डॉ राजेश मंडलोई की संयुक्त टीम द्वारा क्लीनिको का औचक निरीक्षण किया गया। डॉ.हरिओम मेडिकल हॉल में उपस्थित हितेंद्र तिवारी से पंजीयन मांगने पर क्लीनिक का पंजीयन नहीं होना बताया एवं क्लीनिक में 5 बेड लगे हुए पाए गए, मौके पर पंचनामा बनाया गया। इसी तरह धानमंडी स्थित राज क्लिनिक, डी सी राठौड़ के यहां राठौड़ क्लिनिक, त्रिपोलिया गेट स्थित शुभम पाटीदार के यहां पाटीदार क्लिनिक पर भी उक्त टीम पहुंची। जहा जांच में सभी के पास उचित दस्तावेज टीम को नहीं मिले। सभी क्लीनिकों पर उपयोग में लाई गई एलोपैथिक दवाइयां जब्त कर क्लीनिकों को सील कर दिया गया। सभी क्लीनिकों के विरुद्ध एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!