टकरावद (पंकज जैन)। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दौरवाडा-ढाबला चौपाटी मार्ग पर शुक्रवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने की घटना सामने आई। इस हादसे में एक युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबे युवक की स्थिति के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। ग्रामीणों द्वारा राहत और बचाव कार्य जोर-शोर से जारी है। एक घायल को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय उपचार हेतु रवाना किया गया है।

नारायणगढ़ पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है, और पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









