कलश यात्रा निकाल कर दिया महिलाओं ने जल संरक्षण का संदेश l, जन अभियान परिषद के नवाचारी कार्य से पानी बचाने हो रहे लोग जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान अब जन जन का अभियान बनते जा रहा है। जहा एक और नदी तालाब पोखरण सहित जल की महत्ता को लेकर अनेकों श्रमदान और जागरूकता कार्यक्रम जिले कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के कुशल मार्गदर्शन में किए जा रहे है। वही कलेक्टर के निर्देश पर जन अभियान परिषद द्वारा ग्रामीण अंचलो सहित शहर में भी अनेकों जल संगोष्ठी जल शुद्धिकरण हेतु श्रमदान जैसे कार्य किए जा रहे है। उसी श्रंखला में खानपुरा के गणपति मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें नवांकुर संस्था बाजखेडी द्वारा कलश यात्रा निकालकर लोगों जागरूक किया। जल की पूजा अर्चना कर जल की महत्ता बताने में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा अभिनव प्रयास किए गया। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल यात्रा, कलश यात्रा एवं संगोष्ठी क़र सुहागले पूजन के साथ महिलाओं ने जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ ली। जल गंगा संवर्धन अभियान में सक्रिय सहभागिता के साथ पानी के महत्व का जन जन तक संदेश देने का कार्य समस्त मातृ शक्तियों ने किया।
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम डाबला महेश में दीवार लेखन किया गया
जन अभियान परिषद ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम डाबला महेश में दीवार लेखन का कार्य किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान में जन जागरूकता हेतु दीवार लेखन का कार्य किया जा रहा है। भविष्य में जल संकट से निपटने और नागरिकों को जल का महत्व बताने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सहित जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जल संरक्षण व संवर्धन के कार्य किये जा रहे हैं। इस अभियान में जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी, स्वैच्छिक संगठन हीं नहीं बल्कि आम नागरिक भी इसमें अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए जिले में प्रतिनिधि जल संरक्षण व संवर्धन के कार्य किये जा रहे हैं।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!