प्रेस क्लब मंदसौर का पुनर्गठन, नवीन पदाधिकारियों को सौंपा दायित्व, ईश्वर रामचंदानी बने अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्थाई समिति में वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र लोढा, विक्रम विद्यार्थी, अशोक झलौया शामिल

मंदसौर। बुधवार को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं वेब पोर्टल से जुड़े पत्रकार साथियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पत्रकारिता जगत में चल रहे घटनाक्रम की समीक्षा कर निर्णय लिया गया कि प्रेस क्लब मंदसौर का पुनर्गठन किया जाए। बैठक में कहा गया कि वर्षों से मंदसौर शहर में स्थापित प्रेस क्लब का ऐतिहासिक स्वरूप रहा है। प्रेस क्लब के माध्यम से अनेक कार्यक्रम एवं पत्रकारों के हितों के लिए कार्य किए गए हैं। उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए पुनर्गठन किया गया है।
प्रेस क्लब को संचालित करने के लिए एक स्थाई समिति का गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र लोढा, विक्रम विद्यार्थी एवं अशोक झलोया को मनोनीत किया गया।
प्रेस क्लब को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष – ईश्वर रामचंदानी, उपाध्यक्ष – डॉ.प्रीतिपाल सिंह राणा, सचिव – महावीर जैन, सह सचिव – नरेन्द्र धनोतिया, कोषाध्यक्ष – अजय बाड़ोलिया को मनोनित किया गया है। वहीं कार्यकारिणी में बलंवत फांफरिया, कोमलसिंह तोमर, अनिल जैन, आशुतोष नवाल, प्रकाश सिसौदिया, विकास तिवारी, निलेश भारद्वाज, नवनीत शर्मा, संजय भाटी, अभिषेक विद्यार्थी, विजयेन्द्र फांफरिया, जितेन्द्र देवड़ा, लक्ष्मण जटिया को लिया गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक सुरेन्द्र लोढा ने कहा कि मंदसौर शहर में पत्रकारिता का अपना एक इतिहास रहा है एवं स्वच्छ परंपरा रही है, जिसे प्रेस क्लब के माध्यम से पत्रकार साथियों ने आगे बढ़ाया है। पिछले कुछ दिनों से पत्रकारिता के क्षेत्र में संगठनात्मक पत्रकारिता का अभाव देखा गया है, इसलिए विचार कर प्रेस क्लब का पुनर्गठन किया गया है।
वरिष्ठ पत्रकार अशोक झलोया ने कहा कि पत्रकारिता का जो वर्तमान स्वरूप होता जा रहा है वह व्यावसायिक है एवं प्रतिस्पर्धा की दौड़ में पत्रकार अपने सामाजिक दायित्व को भूलते जा रहे हैं। पत्रकार संगठन मात्र पत्रकारिता ही नहीं है, बल्कि उसे अपने सामाजिक दायित्व को भी याद रखना चाहिए, जिसकी आज बहुत आवश्यकता है। पत्रकार यदि सामाजिक दायित्व निभाएगा तो ही संपूर्ण पत्रकारिता संभव है।
वरिष्ठ पत्रकार विक्रम विद्यार्थी ने कहा कि मंदसौर शहर की पत्रकारिता का अपना एक लंबा इतिहास है और गौरवशाली परंपरा रही है। इस पत्रकारिता को संगठन के माध्यम से और प्रभावशाली बनाने के लिए यदि हम सब संगठित होकर पत्रकारिता के दायित्व को निभाएंगे तो हम सामाजिक सरोकार का ज्यादा निर्वहन कर पाएंगे। इसलिए प्रेस क्लब का पुनर्गठन इस दिशा में उठाया गया एक सकारात्मक प्रयास है।
प्रेस क्लब की बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही प्रेस क्लब की सदस्यता के लिए नगर के सभी पत्रकार प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को अपने आवेदन पत्र के साथ 100 रूपये शुल्क एवं अपनी आईडी कार्ड की फोटो प्रतिलिपि उपलब्ध करावें, ताकि उन्हें प्रेस क्लब की सदस्यता प्रदान की जा सके। शीघ्र ही एक बड़ी बैठक का आयोजन किया जाएगा।
बैठक का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अशोक झलोया ने किया एवं आभार प्रकाश सिसोदिया ने माना। बैठक स्नेह भोज के साथ संपन्न हुई।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!