सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी हिरासत में; आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम पुलिस ने समझाइश देकर खुलवाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लुक्का गांव में कुएं के पास बरगद के पेड़ के समीप मिला बालिका का शव, घटना से क्षेत्र में सनसनी

मंदसौर। जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के लुक्का गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। कल से लापता 7 वर्षीय मासूम बालिका का शव आज सुबह गांव में कुएं के पास बरगद के पेड़ के समीप मिला। प्रारंभिक जांच में बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गरोठ के माली मोहल्ला निवासी एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है। घटना के बाद गरोठ सिविल अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। आक्रोशित लोग आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करने लगे।

वहीं, घटना से नाराज ग्रामीणों ने गरोठ थाना चौराहे पर जाम लगा दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाइश देने और स्थिति नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बालिका के शव का पोस्टमार्टम एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के सभी पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!