शामगढ़ (विजय जोशी)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद शामगढ़ और भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार, 5 जून 2025 को महाराणा प्रताप उद्यान, झंडा चौक के समीप शिव हनुमान मंदिर के पास पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, “प्रकृति स्वच्छ और हरी-भरी रहेगी, तभी मानव सभ्यता जीवित रह पाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता के संदेश को अपनाते हुए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए।”

भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेश मादलिया ने बताया कि इस अवसर पर महाराणा प्रताप उद्यान में पौधे रोपे गए और प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया गया। सुबह 6 से 8 बजे तक मुक्तिधाम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें पौधों का संरक्षण और रखरखाव किया गया। साथ ही, स्वच्छता जागरूकता के लिए एक पोस्टर भी जारी किया गया, जिसे नगर के होटलों, दुकानों और व्यावसायिक स्थानों पर लगाया जाएगा।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित:
कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष डाली बाई जोशी, अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू भाई नरेंद्र यादव, सीएमओ सुरेश कुमार यादव, भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव विनोद काला, पार्षद प्रतिनिधि नवीन फरक्या, गोपाल जोशी, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर मनोज चौधरी, दीपक मुजावदिया, डॉ. महेश सेठिया, योगेश काला, पलाश चौधरी, मुकेश दानगढ़, राकेश धनोतिया, नरेंद्र चौधरी, सर विजय चौधरी, डॉ. अजय चौहान, नपा इंजीनियर शिविका श्रीवास्तव, जानकी पांडे, पिंटू चौहान, दीपक चास्टा, मनोज शर्मा सहित कई नगरवासी मौजूद रहे।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









