वक्फ संशोधन विधेयक 2025: सूफी शाह सैय्यद जियारत अली मलंग ने मुजावर सेना के जन जागृति अभियान की सराहना की, वक्फ माफिया के खिलाफ कानूनी लड़ाई का ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आगर मालवा। वक्फ संशोधन विधेयक के मामले पर गठित जेपीसी में भाग लेने वाले सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,और सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के सह संयोजक (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफी शाह सैय्यद जियारत अली मलंग हक्कानी मदारी ने मुजावर सेना द्वारा वक्फ संशोधन 2025 पर चलाए जा रहे जन जागृति अभियान की सराहना की, साथ ही मुजावर सेवा के जन जागृति अभियान को संरक्षण देने की बात कही।
सूफी शाह सैय्यद जियारत अली मलंग हक्कानी मदारी ने देशवासियों से अपील की है कि विरोध करना उनका संवैधानिक अधिकार है,लेकिन इस वक्फ कानून का विरोध करने से पहले वो कानून को पढ़े, समझे और जाने फिर कानून के बारे में कुछ कहें। किसी भी देश विरोधी साजिश की टूलकिट का हिस्सा ना बने। जो लोग मुसलमानो से कानून का विरोध करने के लिए कह रहे हैं वह पहले अपने बच्चों को विरोध आंदोलन में भाग लेने के लिए भेजें, फिर हमारे बच्चो को मांगे।
मुजावर सेना के अध्यक्ष शेर मोहम्मद शाह ने कहा कि इस कानून से न तो कब्रिस्तान दरगाह मस्जिद व इमाम बारगाह को कोई खतरा है, किसी को अगर खतरा है तो वो वक्फ माफिया को है। देश को आजादी तो सन 1947 में मिल गई लेकिन कौम को वक्फ माफिया से आजादी इस कानून से मिलेगी। हम सूफी शाह सैय्यद जियारत अली मलंग हक्कानी मदारी के संरक्षण में, वक्फ माफिया को कानूनी हथियारों से उखाड़ फेंकेंगे
इस परिचर्चा मे किशन साहू पत्रकार, सादिक अली शाह, बडोद गादी सदर इसमाईल शाह आलोट, चंगेज अंसारी,छीका मुल्तानी, फिरोज उलह, शकील उल्ला ,साजिद मुल्तानी, हाफिज गुलाम वारिस, आदि मौजूद रहे।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!