सोमयज्ञ हिंसात्मक प्रवृत्ति को रोकने का है : नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगरीय विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय सोमयज्ञ में शामिल हुए

मंदसौर। नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य विभाग के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंदसौर कालाखेत में चल रहे महा सोमयज्ञ में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री श्री विजयवर्गीय ने सोम यज्ञ में मंत्रोचार के साथ आहुति दी, पूजा अर्चना की। सोम यज्ञ में आहुति देने के बाद यज्ञशाला की परिक्रमा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मंदसौर के लोग बड़े ही सौभाग्य शाली हैं की ईश्वरीयलीला का लाभ आप सभी को मिल रहा है। इस यज्ञ की अग्नि, अग्नि से निकलने वाला धुआं का प्रभाव जहां तक है। वहा की प्रकृति में संपन्नता हो। यह यज्ञ हिंसात्मक प्रवृत्ति को रोकने का है। यह यज्ञ विश्व शांति का है। यह यज्ञ भारत की समृद्धि का है। इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस दौरान जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला, नानालाल आटोलिया सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!