लोगों को रोजगार मिले इसके लिए खादी को अपनाए – विपिन जैन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहर ब्लॉक कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस मनाया

मंदसौर। आज राष्ट्रपिता महात्मागांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मन्दसौर द्वारा गांधी चौराहा मन्दसौर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया गया । इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विपिन जैन एवं वरिष्ठ नेता प्रकाश रातडिया,शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मन्दसौर अध्यक्ष डॉ राघवेंद्रसिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक विपिन जैन ने कहा कि गांधीजी ने अपना पूरा जीवन सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चले। देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हो इसके लिए उन्होंने देश में कई पद यात्राएं कर जन आंदोलन खड़ा कर देश को गुलामी से मुक्त कराया। वे कई बार जेल गए। और एक समय फ़ासिस्ट वादी शक्तियों ने गांधी जी के प्राण ले लिए। श्री जैन ने इस अवसर पर आहवान किया हम सब लोगों को खादी को अपनाना चाहिए जिससे देश में लोगों को रोजगार मिले।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने कहा कि गांधी जी असत्य के सामने कभी नहीं झुके। आज वर्तमान में जो लोग गांधीजी की आलोचना करते हैं उन्हें गांधीजी के बारे में कुछ भी पता नहीं। हमें गांधीजी के विचारों और उनके कार्यों को अपनाना होगा देश में बेरोजगारी दूर हो इसके लिए खादी को अपनाना होगा। कार्यक्रम के बाद जिला कांग्रेस के नवनिर्मित कार्यालय का निरीक्षण सभी कांग्रेस जन ने किया।
कार्यक्रम का संचालन शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मन्दसौर अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र सिंह तोमर ने किया कार्यक्रम का आभार नई आबादी मंडल में अध्यक्ष विजय जैन माना।
साथ ही इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, मनजीत सिंह टुटेजा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख, नगर पालिका मंदसौर में नेता प्रतिपक्ष रफत पयामी,जिला कांग्रेस पदाधिकारी में डॉ प्रीतिपाल सिंह राणा, कांतिलाल राठौर, शंभू लाल चौहान,अजय लोढ़ा, राजनारायण लाड़, सुनील बसेर, कमलेश सोनी, आसिफ छिपा, वहीद जैदी,माजिद चौधरी,ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास दसोरा, कार्यवाहक अध्यक्ष सलीम खान,मोर्चा संगठन सेवादल जिला अध्यक्ष दिलीप देवड़ा,अजा विभाग जिला अध्यक्ष संदीप सलोद, पूर्व एनएसयूंआई जिला अध्यक्ष राजेश सोलंकी,महिला नेत्रियों में सुश्री इष्टा भाचावत,सुनीता बंडी,अनीता भदोरिया,राखी सत्रावाला,वर्षा सांखला,योगिता बैरागी,मंडल अध्यक्ष में सर्वश्री दशरथ राठौर,अजय सोनी, रमेश ब्रिजवानी, राजेंद्र सेठिया,घनश्याम चौहान,सुनील गुप्ता,लाला ओझा, जगदीश जटिया,आमीन खान, साबिर हुसैन मदारी,अक्षय सेठिया कन्हैयालाल कुमावत,भाविक संचेती, राकेश सेन,सादिक गोरी भंवरलाल कुमावत आदि इस अवसर पर उपस्थित थे ।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!