मन्दसौर। राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ भारत की मंदसौर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसके दिनेश पोरवाल अध्यक्ष बनाये गये।
नवीन जिला कार्यकारिणी में संरक्षक हरिवल्लभ मण्डवारिया, मधुसूदन आर्य, सुरेश जैन, श्रीमती शशि मारू, अध्यक्ष दिनेश पोरवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती बीना भावसार, श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, सचिव श्रीमती संगीता विरेन्द्र सोनी, सहसचिव कमलेश रत्नावत, कोषाध्यक्ष दिलीप मांदलिया, प्रवक्ता हर्ष भार्गव को बनाया गया। जिला कार्यकारिणी में अरूण त्रिवेदी, ओम अग्रवाल, हेमन्त तिवारी, योगेश जैन, पुष्पा गुप्ता सुवासरा, कृष्णकांत गुप्ता खड़ावदा, रवि पोरवाल दलौदा, मनीष जैन गरोठ, रमेश शर्मा भानपुरा, रजत सोनी, फईम सिद्दीकी, रमेश गुप्ता, अशोक पालीवाल को लिया गया।
अध्यक्ष दिनेश पोरवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के माध्यम से अभिकर्ताओं को आ रही समस्याओं के समाधान के प्रयास किये जायेंगे तथा अभिकर्ताओं के साथ वर्ष भर सामाजिक व रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। यह जानकारी प्रवक्ता हर्ष भार्गव द्वारा दी गई।

Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।