सरपंच 20,000 रुपये रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम आवास की किश्त दिलाने के लिए 20 हजार रुपए मांग था था सरपंच, लोकायुक्त टीम ने रंगेहाथों पकड़ा

रतलाम। ग्राम पंचायत इटावा खुर्द के सरपंच घनश्याम कुमावत को लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आवेदक विनोद डाबी की शिकायत पर की गई, जिसमें उन्होंने सरपंच पर प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।
शिकायत और प्रारंभिक जांच
विनोद डाबी, निवासी ग्राम बिंजाखेड़ी, ने 15 अप्रैल 2025 को पुलिस अधीक्षक (लोकायुक्त) उज्जैन, अनिल विश्वकर्मा को शिकायत दर्ज कराई। विनोद ने बताया कि उनकी मां सुगन बाई के नाम से स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त उनके खाते में डलवाने के लिए सरपंच घनश्याम कुमावत ने 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी। लोकायुक्त ने शिकायत की प्रारंभिक जांच की, जिसमें रिश्वत की मांग प्रमाणित हुई।
ट्रैप में फंसा सरपंच
शिकायत के आधार पर लोकायुक्त ने 17 अप्रैल 2025 को ट्रैप का आयोजन किया। डीएसपी दिनेश पटेल के नेतृत्व में लोकायुक्त टीम ने सरपंच घनश्याम कुमावत को विनोद डाबी से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त की कार्रवाई सरपंच के निवास पर जारी है।
लोकायुक्त टीम
ट्रैप कार्रवाई में डीएसपी दिनेश पटेल, निरीक्षक हीना डावर, आरक्षक इसरार, प्र.आर. हितेश ललावत, अनिल अटोलिया, श्याम शर्मा और नेहा मिश्रा शामिल थे।
जारी है जांच
लोकायुक्त पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह घटना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दे रही है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!