दशपुर दिशा । दीपक सोनी
जावरा। शहर पुलिस ने नशे की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार को पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 लाख रुपये कीमत की 60 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की। इसके साथ ही एक बिना नंबर प्लेट की हीरो HF डिलक्स मोटरसाइकिल और एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत जावरा शहर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक सगीर खान और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। शनिवार को उज्जैन बायपास, मीणापुरा तिराहा, जावरा पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी
1. उमर पिता पुत्तन खां घोडीवाला, जाति शेख मकसूदी मुसलमान, उम्र 36 वर्ष, निवासी ऊंटखाना, जावरा।
2. हफीज पिता मेहमुद, जाति पठान मुसलमान, उम्र 23 वर्ष, निवासी सागर पेशा, जावरा।
जब्त सामग्री
– 60 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत: 6,00,000 रुपये)
– एक लाल-काले रंग की हीरो HF डिलक्स मोटरसाइकिल, बिना नंबर प्लेट (कीमत: 90,000 रुपये)
– एक हीरो कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन (कीमत: 500 रुपये)
कुल जब्त सामग्री की कीमत: 6,90,500 रुपये
तस्करी का तरीका
आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे एमडी ड्रग्स को रजनीगंधा पान मसाला के पाउच में भरकर बेचते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत अपराध क्रमांक 218/2025 दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर पीआर प्राप्त किया। मामले की जांच जारी है, जिसमें ड्रग्स की खरीद-बिक्री के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन, उपनिरीक्षक सगीर खान, प्रधान आरक्षक जाकिर खान, अजय कुमार दुबे, मृदंग सातपुते, आरक्षक राधेश्याम चौहान, यशवंत जाट, राजेश पंवार, रामप्रसाद मीणा, सुरेंद्रपाल सिंह सिसौदिया, राजेश परिहार, नारायण सिंह, सुगड सिंह, देवेंद्र शर्मा, मोहित नोगिया, विष्णु सिंह और सायबर सेल रतलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









