लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: डिप्टी रेंजर 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर। लोकायुक्त इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डिप्टी रेंजर मोहम्मद खान को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ग्राम पंचायत मांडवा के उप सरपंच संजय जाधव ने शिकायत दर्ज की थी कि डिप्टी रेंजर मोहम्मद खान ने उनसे पुलिया निर्माण कार्य के लिए 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त ने ट्रेप कार्रवाई की योजना बनाई।

लोकायुक्त की टीम ने 16 जून 2025 को वन चौकी मांडवा पर कार्रवाई करते हुए मोहम्मद खान को संजय जाधव से 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

कार्रवाई में लोकायुक्त निरीक्षक राहुल गजभिये के नेतृत्व में आरक्षक विजय कुमार, कमलेश परिहार, पवन पटोरिया, आदित्य सिंह भदोरिया, मनीष माथुर, शिव प्रकाश पाराशर और चालक शेरसिंह ठाकुर शामिल थे।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!