दशपुर दिशा । किशन साहू
इंदौर। ब्राइडल सीजन 3 का भव्य आयोजन होटल सायाजी इंदौर में हुआ। इसमें बड़े ड्रेस डिजाइनर और मेकअप आर्टिस्ट्स भी शामिल हुए। इस आयोजन की थीम ब्राइडल मेकअप था, इसलिए भारत की अलग-अलग संस्कृतियों की झलक यहा ब्राइडल मेकअप में नजर आई. फैशन शो के साथ मेगा मेकअप सेमिनार का भी आयोजन किया गया।जिसमें 1000 ब्यूटिशियन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।आर्टिस्ट द्वारा त्तरह-तरह से मॉडल को सजाया गया था। इसमें प्रदेश के 60 मेकअप आर्टिस्ट और 60 जानी-मानी मॉडल्स ने हिस्सा लिया। उज्जैन के लेक्मे ब्युटीपार्लर की संचालक वंदना शर्मा की शिष्या मेकअप आर्टिस्ट सोनम जैन और उनकी मॉडल लेखनी जैन की धूम रही। इस शो को बहुत ज्यादा पसंद किया।
यह आयोजन एम पी ब्यूटी ऐसोसिएशन की अध्यक्ष सुनीता जायसवाल, सिडी फिड़ के फाउंडर विभोर श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, रितेश राय, रितेश जायसवाल, अरविंद सिंह चौहान, सिल्पन दास द्वारा किया गया।
दुल्हन के परिधान और एक्सेसरीज
हर लड़की की अपने पूरे जीवन काल में सबसे अधिक सुंदर अपनी शादी में ही दिखाना चाहती है वह चाहती है क कि उससे अधिक सुंदर कोई ना लगे दुल्हन के परिवेश में । इसलिए हर लड़की की इच्छा दुल्हन बनकर तैयार होने की होती है। ब्राइडल सीजन आइडल फैशन शो में फैशन डिजाइनरों द्वारा दुल्हन के परिधान और एक्सेसरीज के नए संग्रह को प्रदर्शित किया। बाइडल फैशन शो में नवीनतम फैशन ट्रेड, डिजाइनर की रचनात्मकता और दुल्हन के लुक को पेश किया गया।

आयोजक सुनीता जायसवाल ने बताया कि मेकअप सेमिनार का आयोजन महिलाओं को सशक्त बनाना और शिक्षित करने के लिए किया गया। आज के महिलाओं को सही और सलिकेदार मेकअप करना सीखाया। इस फैशन शो में प्रसिद्ध मॉडल माही डाका विशेष आकर्षण का केंद्र रही। माही अब तक हजारों म्यूजिक अल्बम कर चुकी है। सेमिनार में आस-पास के कई जिलों के मेकअप आर्टिस्ट और मॉडल्स को बुलाया था। इसके पीछे इनका उद्देश्य मेकअ इंडस्ट्री में सुधार करने का है। यह आयोजन दिन भर चला और एक दूसरे के मेकअप पर आपस में चर्चा की गई और एक दूसरे के मेकअप के जरिए लोगों ने आपस में खुद सीख और समझाया।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।








