लगातार हो रही बाइक चोरियों का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने ली मैकेनिकों की मदद, कंजरों के डेरो से मिली 162 बाइक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उज्जैन पुलिस ने देवास, रतलाम और झालावाड़ जिले के कंजर डेरो में दबिश देकर किया बाइक चोरियों का खुलासा

उज्जैन। उज्जैन पुलिस ने चोरी के 162 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। पुलिस ने 15 दिनों से बाइक चोरों के खिलाफ विशेष अभियान चला रखा था। वाहन चेकिंग के अलावा देवास व रतलाम जिलों के कंजर डेरों पर भी दबिश दी थी। पुलिस ने 15 आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है। 37 वाहन मालिकों का पता भी लगा लिया है।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि जिले में दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा था। जिसको देखते हुए एक विशेष कार्ययोजना बनाई थी। पुलिस ने जिले में जिन स्थानों से वाहन चोरी की वारदात अधिक हुई थी वहां जांच की थी।
वारदात के समय, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व पूर्व दोपहिया चाेरों से सख्ती से पूछताछ की गई थी। इसके अलावा दोपहिया वाहन सुधारने वाले मैकेनिक व मुखबीरों की सूचना के आधार पर कंजर गिरोहों के बारे में जानकारी जुटाई थी।
जिसके बाद पुलिस ने देवास के सांमगी, टोंककला एवं पांदा तथा रतलाम जिले के ग्राम ताल के समीप स्थित पंथ पिपलोदा तथा जावरा के ग्राम उकेरिया, टांडा, राजाखेडी, ग्राम भूतेडा तथा राजस्थान के जिला झालावाड़ के बाड, ग्राम बामन देवरिया थाना उन्हेल नागेश्वर में कंजर डेरों पर दबिश दी थी।
इसके अलावा लगातार 15 दिनों से वाहन चेकिंग के दौरान 15 दोपहिया वाहन चोरों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बाइक चोरों व कंजर डेरों से कुल 162 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!